खेल

World Cup 2023 : भारत के लिए विश्व विजेता बनना नहीं है आसान!, ये हो सकती है चुनौतियां

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से World Cup 2023 का आगाज होने जा रहा है। जैसे-जैसे समय नजदीक आते जा रहा क्रिकेटप्रेमियों की धड़कने तेज होती जा रही है। वहीं रोमांच का मजा लेने बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। और अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है। देश के सबसे बड़े स्टेडियम में वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है।

अहमदाबाद स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 5 अक्टूबर को को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। पहला मुकाबला होने के चलते क्रिकेटप्रेमियों के लिए यह खास रहने वाला है। जानकारी की मानें तो 5 अक्टूबर के सारे टिकट बिक चुके हैं।

Read More : World Cup में हिस्सा लेने न्यूजीलैंड की टीम पहुंची हैदराबाद हवाई अड्डे

 

World Cup 2023 : वहीं 6 अक्टूबर को भारत का घोर विरोध पाकिस्तान, नीदरलैंड भिड़ेगा। इस मैच से पाकिस्तान को बड़ी उम्मीदें भी है। हालांकि हाल में पाकिस्तानी टीम के जो परफारमेंस सामने आये हैं। उससे पाकिस्तान को डर भी सता रहे है। कहीं पहले ही मुकाबले में हार का मुंह न देखना पड़े।

8 अक्टूबर को चेन्नई में मेजबान भारत और आस्ट्रेलिया आमने-सामने होने जा रहे हैं। तीन मैंचों के सीरिज में भारत ने 2-1 से कब्जा जमा लिया। तीसरे मैच में भारत की करारी हार ने सोचने पर विवश कर दिया है।

Read More : World Cup 2023 : क्या ये जीतेंगे वर्ल्ड कप! कमजोर टीम से ही हो गये पश्त, बल्लेबाज-गेंदबाज सब फेल

इतना ही नहीं वर्तमान में इंग्लैंड वर्ल्ड कप के लिए मजबूत दावेदार बना हुआ है। इंग्लैंड टीम की परफारमेंस के सामने कोई भी टीम टिकता नहीं दिख रहा है। साथ ही जड़ेजा और हरदीप का कमजोर प्रदर्शन का डर भी टीम इंडिया को सताने लगा है। ऐसे समय में सभी प्लेयरों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button