छत्तीसगढ़

Save Hasdev : गर्मी अपने आल टाईम हाई पर, अडानी प्रेम ने बढ़ायी भीषण गर्मी

Save Hasdev : रायपुर. देश के अधिकतर राज्य इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। जून का आधा महीना बीत जाने के बाद भी बारिश नहीं हो पा रही है। मौसम विभाग से मिल रही जानकारी की मानें तो गर्मी अपने आल टाइम हाई पर पहुंच गई है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर भारत में आज से दो दिनों तक लू का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई है।

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में आज से 10 साल पहले 15 मई तक मानसून आ जाती थी। जो धीरे-धीरे खिसकते जा रही है। मौसम विभाग ने पहले 7 तक प्रदेश में मानसून आने की संभावना जताई थी। जिसके बाद लगातार डेट बदलते जा रही है। और आज 18 जून तक प्रदेश में मानसून नहीं पहुंची है। और अधिकतर जिले भीषण गर्मी से जूझ रही है। तो क्या आप लोग जानना नहीं चाह रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है।

Read More : Save Hasdev : वक्त नहीं है सोने का, हक नहीं है खोने का एक तीर एक कमान, भारत के आदिवासी एक समान

Save Hasdev : मौसम में आ रही बदलाव के पीछे कोई और वजह हो या न हो। प्रमुख बड़ी वजह है, पेड़ों की कटाई…छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य के जंगल से लाखों पेड़ कट गये। सभी जिम्मेदार मौन रहे। देश में डबल इंजन की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। अपने चहेते अडानी को लाभ पहुंचाने छत्तीसगढ़ के जंगलों को एक-एक कर खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

Read More : Hasdev के लुटेरे अब भी सलाखों के पीछे, अंबानी-अड़ानी से ये रिश्ता क्या कहलाता है… Save Hasdev

Save Hasdev : सूत्रों से मिल रही जानकारी की मानें तो अब तक हसदेव अरण्य के लगभग 7 लाख से अधिक पेड़ कट चुके हैं। वहीं आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाने हैं। जो आने वाले वर्षों में गर्मी को और अधिक बढ़ा सकती है। हसदेव अरण्य आज देश के प्रमुख जंगलों में से एक है। इसे कटने से आज नहीं बचाया तो कल कुछ नहीं बचने वाला है। सोशल मीडिया में प्रकृति को बचाने का सिर्फ नारा न लगायें। जंगल बचाने एक कदम भी उठायें।

Related Articles

Back to top button