छत्तीसगढ़

Political Drama : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े नाराजगी की शिकार!, ये बड़ी वजह आ रही सामने…

Political Drama : देश में कभी भी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। इसके लिए सारी तैयारी कर ली गई है। हाल में विधानसभा चुनाव में भाजपा को जबरजस्त जीत मिली है। जिसके बाद कुछ मंत्री वीआईपी कल्चर की ओर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। मिलने आने वाले लोगों को लंबा इंतजार कराने के बाद भी समय नहीं देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते दूर-दराज से आने वाले लोग खासा नाराज हो रहे हैं।

आपको बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति ठाकुर राजवाड़े का विभाग के कामों में भारी दखल अंदाजी देखी जा रही है। मिलने आने वाले लोगों को लंबे इंतजार करवाने के बाद उन्हीं के सामने से निकल जाती हैं। मिलने का वक्त नहीं देती हैं। जिससे बाहर से आये हुये लोग नाराज हो रहे हैं।

Read More : Political Drama : BJP का नायाब फार्मूला! चाय में पड़े मक्खी की तरह निकाल फेंका JJP को…

इतना ही नहीं तीन महीने में लगभग 4-5 दफा प्रेस कान्फ्रेस आयोजित करवाया जा चुका है। जिसमें से 3 बार स्वयं प्रेस कान्फ्रेंस में नहीं पहुंची है। जिसके चलते पत्रकार बिरादरी में काफी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं हाल में बजट सत्र के दौरान देखा गया कि बीजेपी विधायक भावना बोहरा के सवालों का मंत्री राजवाड़े ठीक-ठाक जवाब नहीं दे पा रही हैं।

Read More : Loksabha Election : भाजपा ने जारी की 72 उम्मीद्वारों की दूसरी सूची, देखें सूची… Political Drama  

Political Drama : इसके चलते सदन से लेकर बाहर तक लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति नाराजगी का भाव देखने को मिल रहा है। इस पूरे मामले में बीजेपी के वरिष्ठ नेता नजर बनाये हुये हैं। वहीं अंदरूनी रुप से चर्चा का बाजार भी गर्म हो गया है।

Related Articles

Back to top button