राष्ट्रीय

Political Drama : प्रदेश को लूटने में लगा नकाबपोश मोदी! जनता को धोखा देने में बना नंबर वन

Political Drama : देश और दुनिया में इन दिनों पावरफुल नेता के रुप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ख्याति प्राप्त करते जा रहे हैं। उनकी डंका सभी तरफ बज रही है। आज जो माहौल देश में बना हुआ है। वह किसी से छिपी नहीं है। जिस तेजी से पीएम मोदी का कद बढ़ा है। उसी तेजी से विपक्षी गठबंधन कमजोर होता जा रहा है। आज पीएम मोदी का सामना करने के लिए कोई नेता नजर नहीं आ रहा है। यूं कहें तो मोदी का सामना मोदी से ही है।

जानकारों का मानना है पीएम मोदी अपने काम से कम और BJP की मार्केटिंग पॉलिसी से ज्यादा चर्चा में बने रहते हैं। वहीं जानकारों का कहना है। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां मार्केटिंग में कमजोर साबित होते हैं। जिसके चलते वे अपनी छवि जनता तक नहीं पहुंचा पाते हैं। और पप्पू बने रहते हैं।

Read More : Political Drama : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े नाराजगी की शिकार!, ये बड़ी वजह आ रही सामने…

इसका जीता जागता उदाहरण छत्तीसगढ़वासी रोज देखते होंगे। बशर्ते बहती धारा खिलाफ बोलने और लिखने की साहस नहीं कर पाते हैं। कोरोना काल के बाद से लगातार छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली ट्रेनें रद्द होते रहती है। जिसकी पिछली सरकार ने खूब विरोध भी किया। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार बने तीन महीने बीत गये हैं। जनता की पाप नहीं धुली है। 2018 में जनता कांग्रेस को जीताने का जो गलती की थी। भाजपा जनता को उसकी सजा आज तक दे रही है।

Read More : Political Drama : BJP का नायाब फार्मूला! चाय में पड़े मक्खी की तरह निकाल फेंका JJP को…

Political Drama : प्रदेश से गुजरने वाली एक भी ट्रेन सही समय पर नहीं चल रही है। मालगाड़ियों को सुचारु रूप से चलाने के लिए यात्री गाड़ियों को लगातार विलंब और रद्द किया जा रहा है। जिसके चलते यात्री छला हुआ महसूस कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ से प्रचुर मात्रा में निकलने वाली काले हीरे की ढुलाई बेतरतीब की जा रही है।

मालगाड़ियों के फेरे बढ़ते जा रहे हैं। जगह-जगह कोयला लोड़िंग का काम किया जा रहा है। जिसके चलते यात्री गाड़ियों को कहीं भी रोक दिया जा रहा है। प्रदेश में ऐसी कोई भी ट्रेन नहीं है। जो विलंब से नहीं चल रही हो। एक घंटे से लेकर सात घंटे तक ट्रेंनें विलंब से चल रही है।

Related Articles

Back to top button