छत्तीसगढ़

Political Drama : नारी न्याय गारंटी की भारी डिमांड : 70 वार्डो मे चला धुआधार अभियान

रायपुर : Political Drama : अखिल भारतीय कांगेस कमेटी के महिला के लिए महालक्ष्मी नारी न्याय गांरटी की घोषणा की है। जिसके तहत केंद्र मे कांग्रेस की सरकार बनने के पश्चात महिलाओ के खातो मे 8333 रूपये प्रतिमाह डाला जाएगा। इस पंजीयन फार्म की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही थी। जिसे लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के 70 वार्डो मे पंजीयन फार्म भरवाने के लिये अभियान चलाया गया।

Political Drama : पंजीयन फार्म भरने के लिये महिलाएं काफी उत्सुक थी। उत्साहित महिलाओं ने रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस नेताओं की आरती भी उतारी। कार्यकर्ताओ ने वार्डो के बस्तियो मे कालोनियो मे शिविर लगाकर अभियान चलाया। जगह जगह पंजीयन फार्म भरने महिलाओ की भीड उमड पड़ी। कुछ जगहो मे नुक्कड़ सभा कर नारी न्याय गारंटी का प्रचार भी किया गया।

Read More : Political Drama : हमारी सरकार आई तो पीएम समेत सभी BJP नेता जेल में होंगे

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे कन्हैया अग्रवाल प्रमोद तिवारी महेंद्र छाबड़ा ने रायपुर के 70 वार्डो मे चलाये जा रहे अभियान मे शामिल हुए।

रायपुर लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि नारी गांरटी का पंजीयन फार्म भरने के लिये महिलाएं बहुत ही उत्साहित है। आज महंगाई के कारण हर घर की महिलाएं परेशान है। दाल आटा चीनी गैस के दामो मे कई गुना वृद्धि हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार के 10 सालो मे महंगाई मे नियंत्रण नही किया। जिसके नाम से महिलाएं त्रस्त है।

Read More : Political Drama : मोदी के जीतेजी कांग्रेस जीत नहीं सकती, इसलिए हो रही मोदी को मारने की बात

Political Drama : घर मे आय कम और खर्चा ज्यादा जिसको ध्यान मे रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी की घोषणा की है। जिसके माध्यम से केंद्र मे कांग्रेस की सरकार बनते ही उनके खाते मे 8333 रू. डाला जाएगा। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार आएगा। आज यह अभियान रायपुर नगर निगम के 70 वार्डो मे चलाया गया, जिसमे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्षद वार्ड अध्यक्ष छाया पार्षद सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी गण शामिल थे।

Related Articles

Back to top button