राष्ट्रीय

Political Drama : BJP का नायाब फार्मूला! चाय में पड़े मक्खी की तरह निकाल फेंका JJP को…

Political Drama : देश में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। और ऐन लोकसभा चुनाव के पहले हरियाणा में जेजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर नायाब फार्मूला अपनाया है। प्रदेश में बिना गठबंधन बीजेपी की सरकार बन गई है। और नायाब सिंह सैनी ने 6 अन्य मंत्रियों के साथ शपथ ले ली है। गठबंधन तोड़ने और सरकार बनाने की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है।

इसे राजनीति के जानकार बीजेपी का नायाब फार्मूला बता रहे हैं। BJP जिस भी क्षेत्रीय पार्टी के साथ गठबंधन करती है। उसे ऐन मौके पर चाय में पड़े मक्खी की तरह निकाल फेंकने के लिए जानी जानी जाती है। बीजेपी राजनीति का वह अमरबेल है। जो क्षेत्रीय पार्टियों से ही एनर्जी लेकर पोषित होती है। और उन क्षेत्रीय पार्टियों को ऐन मौके पर नेस्तनाबूद कर देती है। पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार और अब हरियाणा इसका जीता जागता उदाहरण है।

Read More : Cg Political : रायपुर पश्चिम से मूणत प्रबल दावेदार, बसंत अग्रवाल को मनाने की तैयारी, क्या घर का भेदी ढहाएगा लंका!  Political Drama 

Political Drama : इसीलिए ही राजनीति के जानकार इसे बीजेपी का नायाब फार्मूला बता रहे हैं। महाराष्ट्र में जिस शिवसेना के साथ गठबंधन करके सरकार बनाई है। आज शिवसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है। आने वाले दिनों जब बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन टूटेगा। तो शिवसेना के कुछ नेता बीजेपी में ही रह जाएंगे। उन्हें एकनाथ सिंदे अपने साथ नहीं ले जा पाएंगे। बीजेपी दीमक की तरह धीरे-धीरे जड़ों को कमजोर कर देंगे। और शिवसेना का राज्य में अंत हो जाएगा।

Read More : CG POLITICAL : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रभु श्रीराम की मूर्ति, माहभर भी नहीं टिका, हवा के हल्के झोखे में धरासायी Political Drama

Political Drama : हाल में पंजाब में विधानसभा चुनाव हुये हैं। जहां बीजेपी ने अपने नायाब फार्मूले से अमरिंदर सिंह को कमजोर किया है। ये सबने देखा है। कांग्रेस के सीटिंग सीएम रहे अमरिंदर सिंह आज पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। बिहार में बीजेपी ने बार-बार नीतिश कुमार के साथ जो कर रही है। वह भी बीजेपी का नयाब फार्मूला ही है। बीजेपी राज्यों में मजबूत होने के लिए बाद स्वत: ही गठबंधन तोड़ देती है। जिन क्षेत्रीय पार्टियों से गठबंधन करती है। उनके विधायक अपने साथ रख लेती है। जिससे वह प्रदेश में मजबूत हो सके। और राजनीतिक संकट से बच सके।

Related Articles

Back to top button