राष्ट्रीय

Political Drama : चुनावी मैदान में सेलिब्रिटी की झड़ी, नाचने गाने वाले अब चलाएंगे देश…

नई दिल्ली। Political Drama : लोकसभा चुनाव में बालीवुड एक्टर और एक्ट्रेस की झड़ी लग गई है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी मैदान में ढेरों बॉलीवुड के सेलिब्रिटियों को टिकट दिये हैं। इसके पहले हेमा मालिनी, सनी देओल, राजबब्बर, शत्रुहन सिन्हा व गौतम गंभीर जैसे सेलिब्रिटी चुनाव मैदान में किस्मत आजमा चुके हैं।

राजबब्बर व शत्रुहन सिन्हा जैसे कुछ लोगों ने तो राजनीति को अपना लिया। लेकिन सनी देओल, हेमा मालिनी जैसे कई सेलिब्रिटी आम जनता से दूरी बनाये रखे। और जनता की गाढ़ी कमाई पर ऐश करते रहे। जिसके चलते इन एक्टरों का टिकट काट दिया गया।

Political Drama : अब एक फिर चुनावी मैदान में कंगना रणौत, अरुण गोविल, हेमा मालिनी, मिथनु चक्रवर्ती, शत्रुहन सिन्हा जैसे ढेरो सेलिब्रिटी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव जीतने की होड़ में राजनीतिक पार्टियां किसी को भी टिकट देने से बाज नहीं आ रहे हैं। धड़ाधड़ बॉलीवुड सेलिब्रिटियों को टिकट बांटे जा रहे हैं।

Read More : Political Drama : मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर, अर्थव्यवस्था भाग रही उल्टे पांव…

इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट बना हुआ है। यहां से बीजेपी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत को टिकट दिया है। एक्ट्रेस कंगना रणौत के बारे में कहा जाता है। इन्होंने इतना फिल्म अब तक नहीं किया है। जितना की उन्हें अब तक प्रसिद्धि प्राप्त हो चुकी है। हालांकि यह लोगों के समझ से परे है कि यह वास्तविक में फिल्मों से प्राप्त प्रसिद्धि है या फिर पीएम मोदी की मेहरबानी का नतीजा है। जिस मेहरबानी के चलते इन्हें मंडी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

Read More : Political Drama : भाजपा को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर नहीं रहा भरोसा, रास नहीं आ रही जुमलेबाजी…

Political Drama : अब जब बीजेपी ने प्रत्याशी बना ही दिया है। तो लोगों को यह चिंता सताने लगी है कि आने वाले दिनों में कंगना रणौत जनता के लिए समय निकाल पाएगी। या सनी देओल जैसे दूरी बनाती रहेगी। ज्यादातर बॉलीवुड एक्टर्स चुनाव जीतने के बाद जनता के लिए कुछ नहीं करते हैं। जिसके बाद राजनीतिक पार्टियों को इन्हें बाहर का रास्ता दिखाना पड़ता है। बावजूद सेलिब्रिटियों को राजनीति में प्रवेश दिलाने के पहले एक बार भी पार्टियां विचार नहीं करती है।

Related Articles

Back to top button