मनोरंजन

Pass Away : बॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं रहे संगीत सिवन

मुंबई Pass Away : बॉलीवुड इंडस्ट्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। संगीत सिवन का आज अचानक निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत अमीर खान और पंकज कपूर की फिल्म राख से की थी। इतना ही नहीं ‘अपना सपना मनी मनी’ का निर्देशन भी किया था। जिससे वे चर्चा में आये थे। सिवन के निधन पर रितेश देशमुख सहित कई बालीवुड हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

Read More : Passed Away : नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, बॉलीवुड में शोक की लहर…

रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुये लिखा है। यह जानकर बहुत दुख और सदमा लगा कि संगीत सिवन सर नहीं रहे। एक नवागंतुक के रूप में आप बस यही चाहते हैं कि कोई आप पर विश्वास करे और मौका ले.. क्या कूल हैं हम और अपना सपना मनी मनी के लिए उसे पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकता। मृदुभाषी, सौम्य और अद्भुत इंसान। आज मेरा दिल टूट गया है, उनके परिवार और प्रियजनों, उनकी पत्नी, बच्चों, भाइयों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मुझे तुम्हारी याद आएगी दा !!!!! और आपकी संक्रामक हँसी!!! महिमा में आराम करो…

Related Articles

Back to top button