FeatureTrendingछत्तीसगढ़व्यापार

Mahtari Vandana Yojana : महिलाओं की हुई बल्ले-बल्ले, जल्द खाते में होने जा रही धन की बारिश

Mahtari Vandana Yojana : महिलाओं के लिए अच्छी खबर आ रही है। जल्द ही प्रदेश के महिलाओं के खाते में धन की बारिश होने जा रही है। देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में महिलाओं को सशक्त बनाने कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। जिसके माध्यम से महिलाओं को सीधे खाते में धन राशि दी जा रही है। जिससे देश एवं प्रदेश की महिलाएं सशक्त हो रही है।

छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार प्रदेश की महिलाओं को सालाना 12000 रुपये महतारी वंदन योजना के माध्यम से देने जा रही है। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए प्रदेशभर की महिलाओं से फार्म जमा कराये जा रहे हैं। वहीं इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को 1 मार्च से राशि मिलने लग जाएगी।

Read More : Pm Kisan Samman Nidhi : किसानों की लगने जा रही लॉटरी, खातें में होने जा रही धन की बारिश, तुरंत कर लें चेक…  Mahtari Vandana Yojana  

Mahtari Vandana Yojana : इसके लिए हाल में साय कैबिनेट में फैसला ले लिया गया है। और अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही इसके नोटिफिकेशन भी जारी कर दिये गये हैं। सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी नाम से जारी किया था। जिसमें प्रमुख रुप से महिलाओं को फोकस किया गया था।

बीजेपी ने चुनाव जीतने पर प्रदेश की महिलाओं को सीधे खाते में प्रतिवर्ष 12000 रुपये देने का ऐलान किया है। जिसे मोदी की गारंटी नाम दिया गया है। अब जब विष्णु देव साय की सरकार सत्ता में आ गई है। तो प्रदेश में एक एक कर मोदी की गारंटी लागू की जा रही है। जिसके तहत अब प्रदेश की महिलाओं को 12000 रुपये प्रतिवर्ष मिलने जा रही है।

Read More : Today Gold Price : सोना चला 65 हजारी की राह, 71864 के रिकॉर्ड पर पहुंचा चांदी  Mahtari Vandana Yojana  

Mahtari Vandana Yojana : खबर की जानकारी मिलते ही प्रदेश की महिलाओं के चेहरे खिल गये हैं। ग्रामीण इलाकों में प्रदेश की महिलाओं की स्थिति आज भी कमजोर है। जिनके पास खुद के हाथ में एक रुपये भी नहीं होते हैं। ऐसे में सरकार का प्रतिवर्ष 12000 रुपये सीधे खाते में देना अच्छी पहल मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button