राष्ट्रीय

Kota Suicide Case : कोटा में एक और छात्र ने की सुसाइड, नीट की कर रहा था तैयारी

कोटा. Kota Suicide Case : कोचिंग सिटी छात्रों के खून से लाल होता जा रहा है। यहां छात्रों की सुसाइड की खबरें आम हो गई है। एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद उरूज ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड की खबरों के बीच राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोचिंग संस्थानों व डमी स्कूलों को सख्त निर्देश जारी किये थे। बावजूद छात्रों की सुसाइड थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आपको बता दें कि कन्नौज के समधन गांव का निवासी है मोहम्मद पिछले एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है छात्र को आखरी बार सोमवार रात को देखा गया था। छात्र विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के ड़कनिया स्टेशन के समिप फ्लैट में रह रहा था।

Read More : New Fund Offer: अगर कम पैसे लगाकर कमाना चाहते हैं लाखों रुपए तो फंड पर करें निवेश, एक के बाद एक खुल रहे NFO Kota Suicide Case  

Kota Suicide Case : परिजन छात्र को सुबह से फोन कर रहे थे। फोन नहीं अटेंड किये जाने पर परिजन चिंतित हो गये। और जवाहर नगर में रह रहे परिचित छात्रों को सूचना देकर फ्लैट में भेजा गया। लंबे समय तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद नहीं खोलने पर चिंता होने लगी। और पुलिस को सूचना दी गई।

Read More : Lok Sabha Elections : BJP की तीसरी लिस्ट जारी, कोयंबटूर से मैदान में उतरेंगे अन्नामलाई  Kota Suicide Case 

Kota Suicide Case : पुलिस ने दरवाजा नहीं खुलने की स्थिति में दरवाजा तोड़ दिया। और अंदर प्रवेश किया। तो मौके पर छात्र फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट जप्त नहीं किया है। जिसके चलते सुसाइड के कारणों की जानकारी नहीं मिल पायी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button