Jasprit Bumrah बने पिता, पत्नी संजना ने दिया बच्चे को जन्म, घर में गूंजी किलकारी
![Jasprit Bumrah](https://www.atanknews.com/wp-content/uploads/2023/09/Jasprit-Bumrah-600x470.jpg)
क्रिकेटर Jasprit Bumrah के घर नन्हा मेहमान आया है। जिसकी खबर मिलते क्रिकेटर की खुशियों का ठिकाना नहीं है। वे पिता बन गये हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बच्चे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी बुमराह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिये अपने प्रशंसकों का दी है।
Asia Cup 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद जसप्रीत अचानक भारत वापस लौट आए थे, जिसके बाद से ही ये अंदाजा लगाया जा रहा था। शायद वे पिता बनने वाले हैं। प्रशंसकों के कयास सहीं निकले हैं। Jasprit Bumrah पिता बन गये हैं। उनके घर खुशखबरी आई है।
View this post on Instagram
तेज गेंदबाज बुमराह ने इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए लिखा है। हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद, जसप्रित बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का यह नया अध्याय अपने साथ आने वाली हर चीज का इंतजार नहीं कर सकते हैं।
इस पोस्ट में क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह अपने बेटे का नाम भी अपने प्रशंसकों को बता दिया है। उन्होंने अपने नन्हें बच्चे नाम ‘अंगद’ रखा है। बुमराह एशिया कप बीच में छोड़कर वापस लौटे थे, ऐसे में सोमवार यानी आज नेपाल के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वे नहीं खेल पाएंगे। हालांकि जसप्रीत बुमराह जल्द ही एशिया कप का हिस्सा बनने वापस लौट जाएंगे।
![Jasprit Bumrah](https://www.atanknews.com/wp-content/uploads/2023/09/Jasprit-Bumrah-300x267.jpg)