राष्ट्रीय

IMD ALERT : दिल्ली एनसीआर में बारिश, दिन भर चलेगी हवाएं

IMD ALERT : दिल्ली एनसीआर में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सर्दियों के मौसम में लोगों को काफी परेशानी हो रही है इतना ही नहीं इलाकों में आज बारिश भी हुई है. पुरानी दिल्ली के अलावा रोहतक शहर में भी बारिश हुई। इसके अलावा आपको बता दे की मौसम के बदलाव के कारण बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। वही प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देखा जाए तो दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री है। यह तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम है।

Read More : IMD ALERT : बाढ़ का खतरा, सरकार ने 7 जिलों में जारी की चेतावनी

क्या है पुरानी दिल्ली का हाल

IMD ALERT : आपको बता दे कि दिल्ली का पालम इलाका बेहद ही ठंडा है यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 21.3 डिग्री है वही सुबह के समय में कोहरा भी छाया हुआ था इसी के साथ सुबह 10:00 बजे के बाद देखा जाए तो मौसम साफ हो चुका है और दोपहर के बाद अच्छी धूप भी निकलेगी। रविवार को ज्यादातर इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है 9 फरवरी तक सुबह में कोहरा रह सकता है। आपको बता दे की राजधानी में हवा की गति बढ़ने से मौसम की दिशा भी बदल चुकी है वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 रहा।

एक्यूआई पहुंच 200 के करीब

IMD ALERT : प्रदूषण की बात करें तो राजधानी में हवा की गति बढ़ने से मौसम की दिशा भी बदल चुकी है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक शनिवार को औसत 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर चली वहीं रविवार को हवा दक्षिण से दक्षिण पूर्व दिशा की ओर चलने लगी इसके अलावा इस बीच हवा की गति 6 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

Read More : IMD ALERT : बाढ़ का खतरा, सरकार ने 7 जिलों में जारी की चेतावनी

वही आज सोमवार की बात करें तो हवा उत्तर पश्चिम से उत्तर पूर्व की दिशा में चल रही है हवा की गति 6 से 10 किलोमीटर रहने के असर है। मंगलवार की बात की जाए तो मौसम विभाग के अनुसार हवा उत्तर पूर्व से उत्तर पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है इसके अलावा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक हवा सबसे साफ रहेगी।

Related Articles

Back to top button