राष्ट्रीय

IMD AlERT : सावधान!…आज से 3-4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, पड़ेंगे लू के थपेड़े…

IMD AlERT : नई दिल्ली। देश के कई राज्य इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। इस बीच आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। जारी अलर्ट में साफ कर दिया है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ सकती है। पड़ोसी राज्यों से आने वाली हवाएं शुष्क चल रही है। वहीं मौसम में कुछ खास बदलाव आने की उम्मीद नहीं दिख रही है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश का मौसम 3-4 दिनों तक 43-44 डिग्री तक गर्म रह सकता है।

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अप्रैल में बारिश के साथ तेज हवाएं चलती रही। जिससे मौसम में ठंडक देखी गई। वहीं मई में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अप्रैल की तुलना में मई का मई महीना ज्यादा गर्म रहने जा रही है।

Read More : IMD ALERT : दिल्ली एनसीआर में बारिश, दिन भर चलेगी हवाएं

IMD AlERT : आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को दिन का तापमान 42 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

IMD AlERT : आपको बता दें कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में सर्वाधिक तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जो औसत से 10.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं झारखंड के बहरागोड़ा में भी 47.1 डिग्री दर्ज किया जा चुका है। साथ ही ओड़िशा के बालासोर में 46.4 डिग्री दर्ज किया जा चुका है।

छवि

Related Articles

Back to top button