व्यापार

Good News : महिलाओं के खातें में कभी भी हो सकती है पैसों की बारिश, आलमारी से निकाल लें फटे पुराने पासबुक…

Good News : प्रदेश की महिलाओं की बल्ले-बल्ले होने जा रही है। जल्द ही खातों में धन की बारिश होने वाली है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी के नाम से जारी किया था। अब जब प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन गई है। तो विष्णु देव साय सरकार ने इसे कैबिनेट से मंजूरी दे दी है।

महतारी वंदन योजना के नाम से प्रदेश की महिलाओं के खाते में 12000 रुपये प्रतिवर्ष देने का ऐलान किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये दिये जाएंगे। जिसके लिए प्रदेश की विवाहित महिलाओं का फार्म भरा जा रहा है। लोग सुबह से शाम तक लंबी-लंबी लाइनों में लग कर महतवारी वंदन योजना का फार्म भर रहे हैं।

Read More : Good News : देश का पहला सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज, प्रतिदिन 5 लाख यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन

विष्णु देव साय सरकार मार्च के पहले सप्ताह से ही महिलाओं के खाते में पैसों की बारिश करने जा रही है। इस योजना को लेकर कई अफवाहें भी मार्केट में चल रही है। जिस पर अब विराम लगता हुआ भी दिख रहा है। साथ साय सरकार ने योजना में आ रही अड़चनों को देखते हुये। सरलीकरण करने कर भी जोर दिया है।

Read More : Good News : 48वर्षीय महिला का हुआ सफल ऑप्रेशन, सौभाग्य मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

Good News : केन्द्र और राज्य सरकारें हमेशा महिलाओं को सशक्त बनाने योजनाएं चलाती है। जिसके माध्यम से प्रदेश व देश की महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। केन्द्र व राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं स्वावलंबी बनती जा रही है। जिसमें सिलाई मशीन योजना, सुकन्या विवाह योजना, लाड़ली बहना योजना और अब महतवारी वंदन योजना शामिल है।

Related Articles

Back to top button