मनोरंजन

Good News : अब ये सुपर स्टार बना पापा, घर में आया नन्हा मेहमान

Good News : Bollywood जगत से अच्छी खबर आ रही है। बालीवुड एक्टर और ‘12वी फेल’ फेम Vikrant Messi पापा बन गये हैं। उनके घर नन्हा मेहमान आया है। जिससे घर में रौनक छा गई है। वहीं बॉलीवुड में बधाईयों का तांता लग गया है। सोशल मीडिया में आज सभी तरफ इसी परिवार की चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है। पत्नी Sheetal Thakur शादी के दो साल बाद मां बनी है। जिसके चलते खुशियों में चार चांद लग गये हैं। सोशल मीडिया में प्रशंसकों को जानकारी देते हुये विक्रांत और शीतल ठाकुर ने पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। साथ ही पसंद भी किया है।

Read More : Good News : चकरभाठा स्टेशन को मिला 10 एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव, देखें लिस्ट…

Good News : स्वीट कपल ने लिखा है आज 7.2.24 को हम लोग एक हो गये हैं। हमारे घर नन्हा मेहमान का आगमन हो गया है। और हम बेहद खुश हैं। हाथ जोड़ते हुये इमोजी भी शेयर किये हैं।

Good News : 12वी फेल की सफलता के बाद विक्रांत जल्द ही द साबरमती रिपोर्ट में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन रंजन चंदेल करने जा रहे हैं। अभी से इसकी चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी की मानें तो यह 3 मई को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म से निर्माताओं को बड़ी उम्मीद बंधी हुई है।

Related Articles

Back to top button