Gold Price Today : सोना 5000 रुपये हुआ सस्ता… खरीदने का यही सही है मौका
Gold Price Today : त्यौहार के पहले सोना खरीदने का सुनहरा मौका आ गया है। अगर आप बढ़ती कीमतों के चलते सोना नहीं खरीद पा रहे हैं। तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही है। सोना त्यौहार के पहले 5000 रुपये सस्ता हो गया है। अपनों को गिफ्ट देकर खुश करने का गोल्डन चांस है। साथ ही आप इनवेस्ट भी कर सकते हैं। सोने में इनवेस्ट करना भी अच्छा होता है। यह हमेशा रिटर्न देता है।
Read More : Gold Latest Price : सोना ग्राहकों के आए अच्छे दिन, चांदी ने किया दिल खुश, बिना संकोच करें खरीदारी
Gold Price Today : इन दिनों में ग्लोबल मार्केट में महंगी धातु सोना-चांदी गिरावट की चाल चल रही है। खासकर अमेरिकी बाजार में दबाव आने से सोने का भाव टूटते जा रहे हैं। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 0.17 फीसदी गिरकर 1827.40 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। जबकि इसी साल 6 मई को यह 2,085.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था। वहीं, चांदी का रेट 0.48 फीसदी गिरकर 21.28 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
Gold Price Today : इनडियन मार्केट में सोना 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 56650 रुपये पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट 51890 रुपये पहुंच गया है। वहीं चांदी प्रति किलो 67446 रुपये बिक रहा है। ibjarates.com की मानें तो पिछले 20 सितंबर 2023 से लगातार सोने की कीमत गिरते जा रही है। 20 सितंबर को सोना 59500 रुपये पर कारोबार कर रहा था। वहीं आज 56500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।