व्यापार

Food Oil Price Hike : खाद्य तेलों की कीमतों में आयी तेजी, गृहणियों को सताने लगा डर

Food Oil Price Hike : प्याज, लहसून और टमाटर के बाद अब खाद्य तेलों के भाव आसमान छूने लगे हैं। जिस तेजी से खाद्य तेलों के भाव बढ़ते जा रहे हैं। अब गृहणियों को डर सताने लगा है। कहीं खाद्य तेल भी आम आदमी के किचन से बाहर न हो जाये। बाजारों में आयी मांग व मिलेजुले रूख के बीच अधिकांश खाद्य तेलों के भाव में तेजी देखी जा रही है।

एक बार पहले भी सरसों तेल की कीमतों में उछाल देखा गया था। जिसके बाद फिर उछाल देखा जा रहा है। सरसों तेल 146 रुपये, मूंगफली तेल 147 रुपये और सोया रिफाइंड 146 रुपये प्रति क्विंटल बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

Read More : peanut oil Price Hike : सोयाबीन रिफाइंड और मूंगफली तेल की कीमतें हुई धड़ाम, ये बड़ी वजह आयी सामने Food Oil Price Hike  

Food Oil Price Hike : आपको बता दें कि सूरजमुखी तेल, पाम आॅयल और वनस्पति तेल के भावों में अभी कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा सरसों तेल सहित सभी तेलों की कीमतें उछाल की ओर जा सकते हैं।

खाद्य तेल की कीमतों आ रही उछाल अंतरराष्ट्रीय मार्केट से भी जोड़कर देखा जा रहा है। साथ भारतीय बाजारों की डिमांड व उथल-पुथल से जोड़ा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button