Automobile

Electric Luna : काइनेटिक ग्रीन ई-लूना लांच, 110 किलोमीटर की माइलेज के साथ मचा रही भौकाल

Electric Luna : नई दिल्ली। चल मेरी लुना…लुना करती पक्का वादा, खर्चा कम मजबूती ज्यादा, हर ओर अब लुना भागे, राधे को रखे आगे, सफल अगर बनना है, शान सो बोलो चल मेरी लुना…80-90 के दशक में आप लोगों ब्लैक एंड व्हाइट टीवी पर इस एडव्हरटाइज को खूब देखा होगा। और पसंद किया होगा। 80-90 के दशक में धमाल मचाने वाली लुना एक बार फिर नये अवतार में भारतीय बाजार में लांच हो गई है। इसके बाजार में आते ही चर्चा शुरू हो गई है।

कीमत के लिहाज से यह पैसों की महाबचत कराने वाली है। साथ ही सिंगल चार्ज में 110 किलोमीटर की माइलेज भी देने जा रही है। इसे 69990 रुपये स्टारटिंग प्राइस रखी है। इसकी उन्नत तकनीक लोगों को पुराने दिनों को याद दिला रहा है। इसमें हाई स्पीड की सुविधा मिल रही है। यह पूरी तरह स्वदेशी है।

Read More : Kinetic Luna का फिर चला जादू, पेट्रोल को छुट्टी कर इलेक्ट्रिक में मचाने जा रही धमाल   Electric Luna 

Electric Luna :Kinetic E- Luna को उन्नत हरित तकनीक पर तैयार किया गया है। इसे इस तरह तैयार किया गया है। यह आम से लेकर खास सबके लिए काम आ सके। रंग और बॉडी की मजबूती देखते ही बन रही है। यह दोहरी-ट्यूबलर, पावरफुल स्टील चेसिस के साथ तैयार गया किया गया है। हेवी-ड्यूटी चेसिस न केवल वाहन को मजबूती और स्थायित्व प्रदान करती है। बल्कि चेसिस ई-लूना को विभिन्न इलाकों में स्थिर सवारी प्रदान करने में सक्षम भी है।

इस Kinetic Luna  की बुकिंग 26 जनवरी से शुरू हो चुकी है। मात्र 500 रुपये खर्च कर लोग इसे बुक कर रहे हैं। इसमें 2किलोवाट का लिथियम बैटरी मिल रहा है। यह अधिकत 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ सकती है। यह 4 घंटे फूल बैटरी चार्ज हो जाती है।

Electric Luna : कंपनी डिमांड को देखते हुये। प्रतिमाह 5000 युनिट की प्रोडक्शन कर रही है। ताकि डिमांड को पूरा कर सके।

Related Articles

Back to top button