छत्तीसगढ़

CRIME NEWS : ऑनलाइन ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह का पदार्फाश, इंश्योरेंस पॉलिसी वेरीफिकेशन व क्लेम के नाम करते थे ठगी, 14 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर। CRIME NEWS : राजधानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देशभर में आनलाईन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इंश्योरेंस पॉलिसी वेरीफिकेशन व क्लेम की राशि ज्यादा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 14 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये सभी आरोपी दिल्ली के नोएडा में काल सेंटर संचालन करते थे। जिसकी आड़ में ठगी की घटना को अंजाम देते थे।

आपको बता दें कि मामले में पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाले 25 महिला सहित कुल 41 लोगों कोे नोटिस थमाया है। सभी की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुये एक सप्ताह से अधिक समय तक दिल्ली डेरा डाले रखा। जिसके बाद सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता हाथ लगी।

Read More : CRIME NEWS : क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 57 नग की-पेड मोबाईल फोन, 1 वायरलेस फोन, 1 लैपटॉप, विभिन्न बीमा कंपनियों से संबंधित 1000 से अधिक पन्नों का दस्तावेज तथा 50 से अधिक फर्जी सिम कार्ड जप्त किया है।

पकड़े गये सभी 14 आरोपियों को पुलिस ने ट्रांजिट रिमाण्ड पर राजधानी रायपुर लाया गया है। वहीं आरोपियों के खिलाफ टिकरापारा थाना में अपराध क्रमांक 75/24 धारा 420, 467, 468, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपियों को रिमाण्ड में लेकर विस्तृत पूछताछ करेगी।

Read More : CRIME NEWS : करोड़ो रुपये के 355 किलो चांदी जप्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : गिरफ्तार आरोपियों में से 4 आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी जिला दुर्ग एवं दिल्ली के थानों में अपराध दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी

1 रवि चैहान पिता मदन चैहान उम्र 30 साल निवासी कस्बा श्याना थाना श्याना बुलंदशहर (उ.प्र.)।

02. मनजेश कुमार चैहान पिता छोटेलाल उम्र 36 साल निवासी प्रताप विहार विजय नगर, गाजियाबाद (उ.प्र.)।

03. मनोज कुमार शर्मा पिता रामनरेश शर्मा उम्र 37 साल निवासी गाजीपुर दिल्ली।

04. दिव्या कुमार पिता उमेश कुमार उम्र 24 साल निवासी बहादुरगढ़ हापुड, पंजाब।

05. ऋषभ चैहान पिता उमेश कुमार उम्र 24 साल निवासी बहादुरगढ़ हापुड, पंजाब।

06. नीतिश कुमार पिता भागमल सिंह उम्र 29 साल निवासी अशोक नगर दिल्ली।

07. नीरज सिंह पिता कालीचरण सिंह उम्र 32 साल निवासी बसई अलेरा जिला आगरा(उ.प्र.)।

08. तारक विश्वास पिता सुनील विश्वास उम्र 30 साल निवासी बिसरख गौतमबुद्ध नगर(उ.प्र.)।

09. विनीत कुमार पिता जितेन्द्र कुमार उम्र 29 साल निवासी सरदाना मेरठ (उ.प्र.)।

10. मोनू पिता ज्ञानेन्द्र सिंह उम्र 26 साल निवासी जहांगीरपुर जिला बुलंदशहर (उ.प्र.)।

11. नजीम मंसूरी पिता फाइक मंसूरी उम्र 28 साल निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली।

12. रंजीत कुमार पिता राजू कुमार उम्र 25 साल निवासी जिला व थाना कासगंज (उ.प्र.)।

13. मोहनीश बावनकर पिता पुनक बावनकर उम्र 37 साल निवासी खुशीर्वार दुर्ग (छ.ग.)।

14. अरूण सिंह पिता रामअवतार सिंह उम्र 28 साल निवासी बंडा शांहजहापुर (उ.प्र.)।

Related Articles

Back to top button