छत्तीसगढ़

CM BHUPESH दिल्ली रवाना : भाजपा पर जमकर लगाई फटकार, कहा-पहली बार पावर कंपनी में हुये फायदे

CM BHUPESH : कांग्रेस वर्किंग की कमेटी की दिल्ली में बैठक बुलाई गई है। जिसके लिए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। जिसमें शामिल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता दिल्ली रवाना हो गये। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा-हमें अभी सूचना नहीं दिया गया है। किस विषय पर बैठक बुलाई गई है। जाने के बाद ही पता लग पाएगा।

वहीं उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द ही उम्मीद्वारों की सूची जारी करेगी। इसके लिए सभी आवेदनों पर चर्चा हो रही है। पिछले दिनों रिपोर्ट कार्ड तैयार करने सर्वे किये गये हैं। ब्लॉक जिला से रिपोर्ट आ गये हैं। साथ ही नेताओं के रिकमेंडेशन भी आये हैं। सभी के बारे में विचार-विमर्श किया गया है।

Read More : CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद…जिंदाबाद…अकलतरा विधायक बदलना होगा…बदलना होगा…

CM BHUPESH : उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार पावर कंपनी फायदे में आया है। तिमाही में 274 करोड़ की कमाई की है। इसके लिए ऊर्जा मंत्री टीएस सिंहदेव और पूरी टीम को बधाई। मणीपुर के बाद मेघालय और नागालैंड में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया। अब यह घटनाक्रम पूरे देश में बढ़ता जा रहा है।

CM BHUPESH
CM BHUPESH

CG NEWS : अब CGPSC मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं आई है। बीजेपी के लोग आरोप लगा रहे हैं किसी भी मंत्री किसी भी विधायक का रिश्तेदार नहीं है। सरकार की इसमें कोई भूमिका नहीं है। दूसरी बात अधिकारियों के बारे में है तो कोर्ट में जवाब लोग दे रहे हैं। तीसरी बात भाजपा के शासन में सीजीपीएससी के सभी परीक्षा विवादित रहे। हाईकोर्ट में उसके खिलाफ फैसला आया। इसका मतलब यह है कि गड़बड़ियां थी। उनके कार्यकाल में कौन सा एग्जाम था जो विवादित ना रहा।
गड़बड़ियां हुई है तो शिकायत करवाएं.

 

Read More : RAIPUR BREAKING : नेशनल हाईवे पर सरेराह हुडदंगियों ने किया तमाशा, 10 लोग गिरफ्तार

भाजपा की सूची वायरल होने पर भूपेश बघेल ने कसा तंज कहा – प्रत्याशियों की सूची को भाजपा द्वारा ही लिक करवाया गया। ऐसा नहीं होता तो जिन मीडिया में सूची दिखाया गया। उनके यहां ईडी-आईटी पहुंच चुकी होती। जिसके बाद प्रत्याशियों को कहा जा रहा है तुम्हारा विरोध हो रहा है इसलिए टिकट कट रहा है।

CG NEWS : किस राज्य में आय दोगुनी हुई भाजपा की डबल इंजन की सरकार बताए। छत्तीसगढ़ में तो हमने किया है। भाजपा कहती है हमने धान खरीदी की है। जब लिखित आदेश है कि 86 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने की अनुमति दी। उसे घटाकर अब 61 लाख मीट्रिकटन क्यों कर दिया। आप किसान हितैशी हैं। तो उसे घटाकर कम क्यों किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button