छत्तीसगढ़

Cg Political : रायपुर पश्चिम से मूणत प्रबल दावेदार, बसंत अग्रवाल को मनाने की तैयारी, क्या घर का भेदी ढहाएगा लंका!

रायपुर। Cg Political : छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। जिसका बिगुल बजने को बेताब है। इस बेताबी भरे माहौल में नेताओं की निंद उड़ी हुई है। पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता जो इस चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। टिकट मिलने का इंतेजार के साथ-साथ मजबूत दावेदारी करते दिख रहे हैं। इस बीच राजधानी रायपुर के पश्चिम विधानसभा में बड़ा पेच फंसा हुआ है।

पश्चिम विधानसभा सीट से राजेश मूणत और बंसत अग्रवाल दो मजबूत दावेदार दिख रहे हैं। हाल में इस क्षेत्र में धार्मिक आयोजन करके बसंत अग्रवाल ने अपनी छवि चमका ली है। जिसके दम पर वे दावेदारी करते दिख रहे हैं। और पार्टी पर लगातार दबाव बना रहे हैं।

Read More : cg political : महिला आरक्षण व महिला सम्मेलन के रास्ते सत्ता का सिंहाशान

Cg Political : बसंत अग्रवाल आज दही हांडी मैदान के पास स्थित हनुमान मंदिर से अधिकार रैली निकालने जा रहे हैं। यह कौन से अधिकार की बात हो रही है। समझने वाले समझ गये हैं। जब सामने विधानसभा चुनाव है। तो अपने ही पार्टी से सीट मिलने का डर सता रहा है। जिनसे उन्हें अपना अधिकार मांगना पड़ रहा है।

अधिकार रैली में 15000 से 16000 हजार लोगों की पहुंचने की संभावना है। वहीं भारत माता चौक में सभा को संबोधित किया जाएगा। अंत में अधिकार रैली महादेव घाट में समाप्त होगा।

Read More : Cg Political : रमन सिंह होंगे बीजेपी के CM कैंडिडेट!, फिर लौटी पार्टी की कॉन्फिडेंस

वहीं पूर्व मंत्री राजेश मूणत की राजनीतिक करियर 2003 में परवान चढ़ी। जब उन्होंने तत्कालीन ढहऊ मंत्री तरुण चटर्जी को 38,000 वोटों के अंतर से हराकर विधानसभा में चुने गये। और रमन सिंह के मंत्रिमंडल में ढहऊ मंत्री बनाये गये। उन्हें स्कूल शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। 2008 का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद, वे शहरी प्रशासन, परिवहन और आवास मंत्री बनाये गये। साल 2013 से 2018 तक वे ढहऊ के साथ-साथ परिवहन और आवास मंत्री भी बनाये गये।

Read More : Cg Political : 22 को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे राजनीति के चाणक्य, बरसेंगे कांग्रेस पर

Cg Political : 2018 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी वे शांत नहीं बैठे। चौपाटी सहित कई मुद्दों में खुलकर बोलते दिखे। जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन भी मिला। यूं कहें तो पूर्व मंत्री मूणत पश्चिम विधानसभा के अपने कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की भीड़ में कई कार्यक्रमों को सफल बनाकर शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी को दमदारी दिखा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button