छत्तीसगढ़

Cg Political : क्या भाजपा रायपुर ग्रामीण खुद डाल रही कांग्रेस के पाले में! बिना जनाधार के नेता पर जताया भरोसा!

रायपुर। Cg Political : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक चुका है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने 64 नामों की दूसरी सूची जारी कर दी है। अभी भी भाजपा के 5 सीटों पर पेच फंसा हुआ है। जारी सूची में भाजपा ने जिन नामों पर भरोसा जताया है। उनमें कई हारे हुये उम्मीद्वार हैं। तो ऐसे नाम हैं। जिन्हें लोग जानते भी नहीं है। राजनीतिक हलकों में सूची जारी होने के बाद प्रतिक्रिया का दौर शुरु हो गया है। जानकारों का मानना है। भाजपा ने जनाधार विहीन नेताओं को टिकट देकर अपनी हार की ओर खुद एक कमद बढ़ा दिया है।

Read More : Cg Political : रायपुर पश्चिम से मूणत प्रबल दावेदार, बसंत अग्रवाल को मनाने की तैयारी, क्या घर का भेदी ढहाएगा लंका!

राजधानी रायपुर मेें चार विधानसभा सीट है। जिसमें रायपुर दक्षिण में वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल को रिपीट किया गया है। वहीं पश्चिम विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री राजेश मूणत को रिपीट किया गया है। उत्तर विधानसभा सीट से पुÞरेन्दर मिश्रा को टिकट दिया गया है। वहीं रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू को टिकट दिया गया है।

Cg Political

Cg Political

Read More : Cg Political : रमन सिंह होंगे बीजेपी के CM कैंडिडेट!, फिर लौटी पार्टी की कॉन्फिडेंस

Cg Political : इस पर जानकारों का मानना है कि वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के जनाधार पर तो कोई सवाल उठा ही नहीं सकता है। वहीं 15 साल मंत्री रहने वाले राजेश मूणत भी अपनी जनाधार बचाते दिख रहे हैं। भाजपा ने मोतीलाल साहू और पुरेन्दर मिश्रा को टिकट देकर लोगों को चौंका दिया है। और पार्टी का ये निर्णय लोगों के समझ से परे है।

Read More : CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद…जिंदाबाद…अकलतरा विधायक बदलना होगा…बदलना होगा…

इस पर राजनीतिक गलियारों की चर्चा की मानें तो खुद भारतीय जनता पार्टी रायपुर ग्रामीण सहित कुछ सीटों को कांग्रेस की झोली में डालती हुई दिख रही है। अब यह तो देखने वाली बात होगी। कौन सत्ता के सेमीफाइनल में ताज पहन पाता है। और कौन प्यास रह जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button