छत्तीसगढ़

Cg Political : रमन युग की समाप्ति, साय युग शुरू…

जितेंद्र जैन जीतू/ रायपुर।  Cg Political : 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा के सत्ता में काबिज होने के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी में काफी बदलाव देखने को मिल रहा हैं। 90 विधानसभा वाले छत्तीसगढ़ में भाजपा ने राज्य बनने के बाद डॉ रमन सिंह के नेतृव में 15 वर्षो तक 1 छत्र राज किया।2018 में रमन के नेतृव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही कयास लगाये जा रहे थे कि आगामी चुनाव में पुनः सत्ता हासिल करने के बाद डॉ रमन सिंह की जगह राजतिलक किसका होगा..? और हुवा भी यही 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुवे कई नये चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा और बिना मुख्यमंत्री के चेहरे चुनाव लड़ा।

Cg Political : नतीजा, पार्टी को उम्मीद से ज्यादा 50 सीटो पर जीत हासिल हुई। आलाकमान के निर्देश पर पहली बार आदिवासी समाज से विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वही पहली बार चुनाव जीत कर विधानसभा पहुँचे 2 नये चेहरे विजय शर्मा और अरुण साव ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।वही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को आलाकमान के निर्देश पर विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया गया। *साय मंत्री मंडल में बृज मोहन अग्रवाल व एक दो को छोड़कर रमन सरकार में मंत्री रहे किसी भी मंत्री को साय सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया।

Read More : CG POLITICAL : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी प्रभु श्रीराम की मूर्ति, माहभर भी नहीं टिका, हवा के हल्के झोखे में धरासायी

यहाँ तक कि रमन सिंह के कार्यकाल में रहे बड़े अधिकारियो को भी पूरी तरह दरकिनार करते हुवे नये अधिकारियो को जवाबदारी दी गई। और तो और अभी हो रहे लोकसभा चुनाव में भी लगाये गये बैनर पोस्टरों से रमन सिंह की फोटो पूरी तरह गायब हैं। वही डॉ रमन सिंह के पुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को भी लोकसभा चुनाव में पार्टी ने ज्यादा तवज्जो नहीं दिया हैं। वैसे भी अभिषेक सिंह अपने कम समय के राजनीतिक सफर में फेल्वर साबित हुवे हैं।

Read More : Cg Political : क्या भाजपा रायपुर ग्रामीण खुद डाल रही कांग्रेस के पाले में! बिना जनाधार के नेता पर जताया भरोसा!

Cg Political : 5 साल तक अपने पिता श्री के विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव लोकसभा के सांसद रहने के बावजूद उन्होंने कोई ऐसा उल्लेखनीय काम इस संसदीय क्षेत्र के लिये नहीं किया जिसे जनता याद रखे। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक परिदृश्य को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता हैं कि अब साय युग की शुरुआत के साथ रमन युग की समाप्ति हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button