छत्तीसगढ़

CG NEWS : पुरंदर मिश्रा ने शदाणी दरबार में टेका मत्था, संत युधिष्ठिर लाल के चरण पखार लिया आशीर्वाद

CG NEWS : रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा शदाणी दरबार पहुंचे। दरबार में मत्था टेकने के बाद मिश्रा ने संत युधिष्ठिर लाल से भेंट कर उनके चरण पखारे और आशीर्वाद लिया। संत युधिष्ठिर लाल ने पुरंदर मिश्रा का आत्मीय अभिनंदन करते हुए विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान किया और शुभकामनाएं दी।

Read More : CG NEWS : रावतपुरा सरकार से पुरंदर मिश्रा ने लिया आशीर्वाद, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में चुनावी हलचल तेज होने लगी है, तो भाजपा ने अधिसूचना जारी होने के साथ ही लगभग प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। भाजपा ने इस बार राजधानी रायपुर के उत्तर विधानसभा क्षेत्र से प्रखर समाज सेवी और सक्रिय कार्यकर्ता पुरंदर मिश्रा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Read More : CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद…जिंदाबाद…अकलतरा विधायक बदलना होगा…बदलना होगा…

CG NEWS : यह पहली बार है, जब राजधानी रायपुर से उत्कल समाज को प्राथमिकता दी गई है और प्रतिनिधित्व के लिए समाज के लोकप्रिय व्यक्तित्व पर भरोसा जताया गया है। ऐसा करने वाली भाजपा पहली राजनीतिक पार्टी है। जिसकी वजह से सर्व उत्कल समाज में हर्ष का माहौल है और वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Read More : CG NEWS : रायगढ़ विधायक के करीबी जिला उपाध्यक्ष बीज्जू ठाकुर हत्या के प्रयास के मामले में जेल दाखिल

CG NEWS : अपनी इन्हीं भावनाओं को लेकर नाम की अधिकृत घोषणा होने के बाद पुरंदर मिश्रा शदाणी दरबार पहुंचे और मत्था टेककर उन्होंने संत युधिष्ठिर लाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर संत युधिष्ठिर लाल ने मिश्रा को अपना आशीर्वाद दिया और विजय श्री के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button