छत्तीसगढ़

CG NEWS : तैयारी पूरी है, भाजपा जरूरी है… टैगलाइन के साथ रायपुर उत्तर विस क्षेत्र के मुख्य बीजेपी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज

CG NEWS : तैयारी पूरी है, भाजपा जरूरी है… इस आशय पर जोर देते हुए चुनाव में जीत के लिए भाजपा की जोरदार तैयारी चल रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को दोपहर 12 बजे भाजपा के उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। यह मुख्य चुनाव कार्यालय शहर के सिटी सेंटर मॉल के सामने, एक्सप्रेस हाईवे ढालान, छत्तीसगढ़ वॉच कांप्लेक्स, पुराना बस स्टैंड के पास पंडरी में शुरू किया जाएगा।

Read More : CG News :पुरंदर मिश्रा ने बैठक में कहा- भाजपा ने बढ़ाया उत्कल समाज का मान, इसलिए भाजपा को सौगात देना अब हमारा कर्तव्य

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : इस बारे में विधानसभा संयोजक नलिनीश ठोकने ने बताया, उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा, उनके समर्थक और सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Read More : CG News : पुरंदर मिश्रा ही बदल सकते हैं उत्तर की तस्वीर, इसलिए वही हमारे नेता; महिलाओं ने कहा…

CG NEWS : उन्होंने बताया, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के चुनाव प्रचार अभियान से संबंधित समस्त गतिविधियां पंडरी स्थित उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के मुख्य चुनाव कार्यालय से संचालित की जाएंगी। इसी तरह भाजपा मंडल फाफाडीह, तेलीबांधा, जवाहर नगर और शंकर नगर में भी एक-एक चुनाव कार्यालय खोले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button