छत्तीसगढ़

CG NEWS : भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद…जिंदाबाद…अकलतरा विधायक बदलना होगा…बदलना होगा…

रायपुर। CG NEWS : 15 साल सत्ता में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी मात्र 14 विधायकों में सिमट चुकी है। ऐसे में जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विधानसभा से चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के अकलतरा विधायक सौरभ सिंह को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर विरोध देखा जा रहा है।

क्षेत्र के कार्यकर्ता व आमजन सौरभ सिंह को पुन: पार्टी उम्मीद्वार नहीं बनाये जाने की मांग करने शनिवार 7 अक्टूबर को रायपुर के कुशाभाउ ठाकरे प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां जमकर नारेबाजी व हंगामा किया गया।

Read More : CG NEWS : 2000 करोड़ का शराब घोटाला, कोर्ट ने अनवर ढेबर की अंतरिम जमानत की रद्द

CG NEWS : बताया जा रहा है विधायक सौरभ सिंह को लेकर क्षेत्र में काफी विरोध की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान कुशाभाउ ठाकरे प्रदेश कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता पार्टी को विधायक उम्मीद्वार बदलना होगा, बदलना होगा के नारे लगाते दिखे।

आपको बता दें कि प्रदेश कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों का नारेबाजी करते हुये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को जिले में खूब देखा जा रहा है। लाइक कमेंट किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button