अंतर्राष्ट्रीय

Breaking News : सुपरमार्केट की छत ढहने से तीन की मौत, 10 लोग घायल

साओ पाउलो। Breaking News :  साओ पाउलो से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुपरमार्केट की छत गिर गई है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। उपरोक्त जानकारी स्थानीय अग्निशमन विभाग ने जारी की है।

आपको बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब लोग उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। हादसे से सुपरमार्केट की पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं छत गिर गई है, जिससे एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Read More : Raipur Breaking : सिटी सेंटर मॉल में बड़ा हादसा, तीसरे फ्लोर से गिरा मासूम, इलाज के दौरान मौत Breaking News

Breaking News : अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता फैब्रिकियो फ्रैजैटो ने संवाददाताओं से कहा कि शनिवार सुबह, अग्निशमन कर्मियों को मलबे के नीचे दो अन्य महिलाओं के शव मिले।

Related Articles

Back to top button