राष्ट्रीय

BJP Sankalp Patra Live : भारतीय जनता पार्टी ने जारी की घोषणा पत्र, देखें किसके लिए क्या…

नई दिल्ली। BJP Sankalp Patra Live : भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जारी घोषणा पत्र को भाजपा ने संकल्प पत्र नाम दिया है। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम नेता डॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती समारोह में शामिल हुये। और डॉ.भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा के संकल्प पत्र में युवा, गरीब, महिला, किसान फोकस में हैं।

Read More : BJP चलाती है चंदा दो धंधा लो का मुहिम, वसूली के नाम पर कंपनियों पर करती है रेड…

BJP Sankalp Patra Live : आपको बता दें कि भाजपा अपने घोषणा पत्र को मोदी की गांरटी का संकल्प पत्र बता रही है। इस संकल्प पत्र में विकसित भारत का रूपरेखा रखा गया है। संकल्प पत्र को भाजपा सबका साथ सबका विकास वाला बताया है।

भाजपा घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक-एक कर सभी बिन्दुओं को आम लोगों के बीच रखा। इस कमेटी में 27 सदस्य थे। इस दौरान पीएम मोदी ने अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को घोषणा पत्र सौंपी। आज जारी बीजेपी के संकल्प पत्र में विकास की 14 गारंटी शामिल हैं। मुफ्त राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी।

इस दौरान पीएम मोदी कहा देश में मात्र चार जातियां हैं-युवा, महिलाएं, किसान और गरीब. इसे ध्यान में रखते हुए, भाजपा के चुनावी वादों के मुख्य आकर्षण में समाज के इन चार वर्गों के उत्थान के लिए कई उपाय शामिल किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। वह भारत को दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल कराने का संकल्प भी ले चुके हैं। बीजेपी अपने घोषणा पत्र में पीएम मोदी के संकल्पों को पूरा करने का रोडमैप पेश किया है।

छत्तीसगढ़ बस्तर की रहने वाले लीलावती को संकल्प पत्र सौंपा गया। लीलावती उज्वला गैस योजना के तहत व महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, अश्वनी वैष्णव, राजनाथ सिंह मौजूद रहे।

BJP Manifesto Launched by PM Modi

 

 

 

Related Articles

Back to top button