राष्ट्रीय

BIG BREAKING : दो मंजिला इमारत ढही, 2 लोगों की मौत, एक गंभीर

नई दिल्ली। BIG BREAKING : वेलकम के कबीर नगर इलाके में देर रात 2 बजकर 16 मिनट पर दो मंजिला पुरानी निर्माणाधीन इमारत गिर गई है। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतक श्रमिकों के नाम अरशद(30) और तौहीद(20) बताया जा रहा है। वहीं घायल श्रमिक रेहान(22) की हालत गंभीर बनी हुई है।

Read More : BIG BREAKING : दो साल की मासूम को मां ने गला दबाकर मार डाला

BIG BREAKING : पुलिस से मिली सूत्रों की मानें तो घायल श्रमिक रेहान का उपचार जीटीबी अस्पताल में चल रही है। वहीं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की विस्तृत जांच चल रही है। थाना प्रभारी अनूप ने कहा, हमें एक इमारत ढहने के संबंध में एक फोन कॉल मिली और मौके टीम पर पहुंची। घटनास्थल पर NDRF द्वारा राहत-बचाव कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button