छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : नगर निगम के एनओसी बगैर नहीं होगी जमीनों की रजिस्ट्री, चक्रवृद्धि ब्याज से मिलेगी मुक्ति

BIG BREAKING : आज राजधानी रायपुर के गांधी सदन व्हाइट हाउस में महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में एमआईसी सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों की चर्चा हुई। सभी विषयों पर सर्वसम्मिति से मुहर लग गई है। इस दौरान महापौर एजाज ढेबर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा-आने वाले दिनों में राजधानी रायपुर को मच्छरों से मुक्त करने की दिशा में काम किया जाएगा। इस दिशा में नगर निगम रायपुर आगे बढ़ने जा रहा है। 2-3 महीने में असर दिखना शुरू हो जाएगा।

वहीं उन्होंने नगर निगम में लगने वाले टैक्स को लेकर कहा पुराने बचे हुये टैक्स पर वर्तमान में चक्रवृद्धि ब्याज का प्रावधान है। जिसे आज एमआईसी के माध्यम से खत्म किया जा रहा है। अब से सामान्य भुगतान ही लिया जाएगा। चाहे वह किसी भी वर्ग से आता हो चक्रवृद्धि ब्याज देना नहीं पड़ेगा।

Read More : BIG BREAKING : अलीपुर में बड़ा हादसा, पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 11 लोगों की झुलसने से मौत

BIG BREAKING : उन्होंने यह भी कहा राजधानी रायपुर क्षेत्र की किसी भी जमीन की खरीदी बिक्री से पहले नगर निगम से एनओसी लेना होगा। तभी रजिस्ट्री संभव होगा। अन्यथा रजिस्ट्री नहीं हो पाएगा। प्राय: देखा जाता है। जमीनों की रजिस्ट्री कर दी जाती है। उनके पुराने भुगतान (टैक्स) बचे रहते हैं। जो नये खरीददार के लिए सिरदर्दी बन जाता है। इसको लेकर राजधानी रायपुर कलेक्टर से चर्चा भी की जाएगी।

BIG BREAKING : आने वाले दिनों में पुराने सिटी बसों से छुटकारा मिल जा रहा है। पुरानी बसें खटारा हो गई है। 2-3 माह के भीतर नई इलेक्ट्रिक खरीदी जा रही है। जो अलग-अलग साइजों की होगी। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होने वाली है।

Related Articles

Back to top button