छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : कांग्रेस 18 जून को करेगी धरना-प्रदर्शन, जिलेवार दी गई नेताओं को जिम्मेदारी

रायपुर। BIG BREAKING : बलौदाबाजार में हुये घटना के विरोध व लचर कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुये कांग्रेस 18 जून को प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन करने जा रही है। इसके लिए जिलेवार नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। खुद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज राजधानी रायपुर का कमान संभालेंगे। वहीं विकास उपाध्याय बलौदाबाजार में प्रदर्शन करेंगे।

Read More : BIG BREAKING : महादेव एप मामले में ईओडब्ल्यू का बड़ा एक्शन, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, कांकेर व राजनांदगांव में चल रही ताबड़तोड़ कार्यवाही…

आपको बता दें कि बलौदाबाजार में प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट को और 100 से अधिक बाइक को आग के हवाले कर दिया था। जिसकी देशभर में निंदा हो रही है। वहीं इस घटना के आरोपियों को पुलिस लगातार धरपकड़ कर रही है।

Read More : BIG BREAKING : भीषण सड़क हादसा, कामाख्या के महंत समेत 2 की मौत, 3 की हालत गंभीर

BIG BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना को गंभीरता से लेते जिले के कलेक्टर और एसपी को संस्पेंड कर दिया है। साथ ही नये कलेक्टर और एसपी जिले में तैनात कर जांच के आदेश दे दिये हैं। बावजूद मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। और अब कांग्रेस पार्टी ने 18 जून को प्रदेश के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है।

Related Articles

Back to top button