राष्ट्रीय

BIG ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत, हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद

मुंबई। BIG ACCIDENT : मायानगरी से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। मुंबई के घाटकोपर इलाके में एलबीएस रोड पर सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार दो और एक पैदल यात्री की मौत हो गई है। सोमवार तड़के चार बजे समीर साई होटल के पास तेज गति से गाड़ी चलाना शुरू कर दिया और एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। जिसकी पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो संभवत: वह वाहन पर नियंत्रण खो चुकी थी। हादसा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बाइक भी कम से कम 80-90 मीटर तक फिसल गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Read More : BIG ACCIDENT : निजी बस और ट्रक में भिड़ंत, चार यात्रियों की मौत, 28 घायल

BIG ACCIDENT : घाटकोपर पुलिस औपचारिकताओं और पीड़ितों की पहचान के लिए अस्पताल पहुंची। इस दौरान समीर और मुजफ्फर की पहचान उनके दस्तावेजों से हुई। वहीं सुरेश की पहचान बहुत बाद में हुई; वह दुर्घटनास्थल के करीब ही रहता था।

Related Articles

Back to top button