व्यापार

Post Office से जुड़कर बने मालामाल ! शुरू होने जा रही फ्रेंचाइजी सेवाएं

अब आपका Post Office आमदनी का जरिया बनने जा रहा है। अगर आप अभी तक बेरोजगार हैं। और रोजगार की तलाश कर रहे हैं। तो Post Office की इस नई स्कीम से जुड़ सकते हैं। और अच्छी कमाई कर सकते हैं। सरकार 1 फरवरी 2024 से Post Office की फ्रेंचाइजी देने जा रही है। इस उद्देश्य उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इसके तहत देशभर में नई फ्रेंचाइजी आउटलेट शुरु होने जा रही है। जिसके तहत बेरोजगारों को रोजगार का अवसर मिलेगा। साथ ही पोस्ट आफिस की सेवाओं आम लोगों तक पहुचेगी।

इस नई स्कीम के लागू हो जाने के बाद आपको Post Office को कोने-कोने में ढूूंढने की जरुरत नहीं होती है। इस स्कीम से जुड़ने के मात्र 10 हजार रुपये खर्च करने होंगे। जिसके बाद आप अपना पोस्ट आफिस आउटलेट शुरू कर सकते हैं।

Read More : Post Office के छोटे से निवेश से पाये 8 लाख तक, जानिए क्या है तरीका

इस स्कीम के तहत फ्रेंचाइजी धारक को अच्छी कमीशन निरधारित की जा रही है। पंजीकृत पत्र, मनीआॅर्डर, डाक टिकट और स्टेशनरी की बिक्री पर फ्रेंचाइजी को अच्छा मुनाफा कमाने व कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

फ्रेंचाइजी प्राप्त के लिए आवेदकों को रजिस्ट्रशन करने होंगे। जिसके लिए आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिये। इसके लिए संस्थान, संगठन, कॉर्नर शॉप्स, पानवाले, किरानावाले, छोटे दुकानदार भी शामिल हो सकते हैं। आवेदक की कुशलक्षमता का परिक्षण किया जाएगा। जिसके बाद ही उसे योग्य बनाया जाएगा।

Read More : चुपके से Hero Xtreme बजाने जा रही Bajaj की बाजा, 125CC की तगड़ी बाइक हो रही लांच Post Office  

post Office देने जा रही ये सुविधाएं

-अंतरदेशीय स्पीड पोस्ट और डाक सेवाएं: फ्रेंचाइजी आउटलेट में अंतरदेशीय स्पीड पोस्ट, नॉन-सीओडी, रजिस्टर्ड पत्र, और ई-मनी ऑर्डर जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
-डाक टिकट और स्टेशनरी की बिक्री: फ्रेंचाइजी आउटलेट में डाक टिकट और स्टेशनरी की बिक्री का भी संचालन होगा।
-रिटेल सेवाएं: राजस्व टिकट, केंद्रीय भर्ती शुल्क टिकट, और अन्य रिटेल सेवाएं भी फ्रेंचाइजी आउटलेट से उपलब्ध होंगी।
-डाक जीवन बीमा उत्पादों की सीधी बिक्री: फ्रेंचाइजी आउटलेट में डाक जीवन बीमा उत्पादों की सीधी बिक्री के लिए प्रत्यक्ष एजेंट के रूप में कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button