Assembly Elections 2023 : आप ने जारी किये उम्मीद्वारों की पहली सूची
नई दिल्ली। Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्र्टी के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दिये हैं। जारी पहली सूची में 10 उम्मीद्वारों को स्थान दिया गया है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को भानुप्रतापपुर सीट से मौका दिया गया है। इसके साथ ही दंतेवाड़ा से बालूराम भवानी, नारायणपुर से नरेंद्र कुमार नाग, अकलतरा से आनंद प्रकाश मिरी, कोरबा से विशाल केलकर, राजिम से तेजराम विद्रोही, पत्थलगांव से राजाराम लकरा, कवर्धा से खड़गराज सिंह, भटगांव से सुरेंद्र गुप्ता और कुनकुरी से लियोस मिंज को उम्मीद्वार बनाये गये हैं।
Read More : CG NEWS : खड़गे देर शाम पहुंचे रायपुर, भरोसे के सम्मेलन में आज होंगे शामिल
आप पार्टी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा है। छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं। इस बार चलेगी झाड़ू।
First list of AAP candidates for Chhattisgarh Elections is OUT
All the best to all the candidates ✌️🏻
इस बार चलेगी झाड़ू ! 🔥#ChhattisgarhMangeKejriwal pic.twitter.com/wxvhPy8BYI
— AAP (@AamAadmiParty) September 8, 2023
गौरतलब है कि आप ने जिन विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये हैं , उनमें से नौ सीटों पर वर्तमान में कांग्रेस और एक पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है।