खेल

Asia Cup 2023 : भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराया, घुटनों के बल आया पाकिस्तान

Asia Cup 2023 : आखिर भारत ने पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। एशिया कप के सुपर-4 भारत और पाकिस्तान का मुकाबला बारिश के चलते रुक-रुक कर प्रभावित हो रही थी। जिससे दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर टिकी हुई थी। भारत ने आज पाकिस्तान 356 रन बनाकर 357 रनों का लक्ष्य दिया था। पाकिस्तान को जीतने के लिए 7.12 रन प्रति ओवर की गति से 357 रन बनाने थे। जिसे पाकिस्तान पूरा नहीं कर पाई और 228 रनों से हार गई।

Read More : Asia Cup 2023 : एशिया कप को लेकर आया बड़ा अपडेट, बाकी सभी मुकाबले हो रहे यहाँ शिफ्ट

Asia Cup 2023 : विराट ने पारी के 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर विश्व के सबसे बढ़िया पेस अटैक को मामूली साबित करते हुये शाहीद शाह अफरीदी की गेंद को पुल करते हुये दो रन लिये और इसी के साथ कोहली के 13000 रन पूरे कर लिये। इसके अगली ही गेंद में विराट ने कवर प्वाइंट में खेल कर सिंगल चुराया और वन डे करियर का अपना 47वां शतक पूरा किया। वहीं सचिन ने अपने वनडे करियर में 49 शतक जड़े है। इस रिकार्ड को तोड़ने में विराट अब सिर्फ दो शतक पीछे हैं।

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी सबसे खर्चीले गेंदबाज साबित हुये जिन्होने अपने दस ओवर के स्पेल में 79 रन लुटाये और शुभमन गिल (58) का विकेट हासिल किया। भारतीय कप्तान राेहित शर्मा (56) का विकेट स्पिनर शादाब खान के खाते में गया।

Read More : Asia Cup 2023 : एशिया कप के बाद संन्यास लेने जा रहे ये 3 क्रिकेटर, एक तो यॉर्कर से स्टंप उखाड़ने में माहिर, मायूस हुए भारतीय फैंस

 

भारत ने रविवार को दो विकेट पर 147 रन बनाये थे कि बारिश के कारण आगे के मैच को रिजर्व डे यानी सोमवार को खेले जाने का निर्णय अंपायरों ने लिया था। आज भी वर्षा के कारण मैच भारतीय समयानुसार शाम चार बज कर 40 मिनट पर शुरू हो सका। विराट और राहुल की जोड़ी ने आज के खेल की शुरूआत सधे हुये तरीके से की और मुकाबले के आगे बढ़ने के साथ ही दाेनाे ने गियर बदलते हुये पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण पर प्रहार करने शुरू कर दिये।

Read More : Asia Cup 2023 : भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराया, घुटनों के बल आया पाकिस्तान

पीठ दर्द के कारण हारिस रउफ की गैर मौजूदगी का दोनो बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया और पार्ट टाइम गेदबाजों को निशाना बनाते हुये अपने पांव क्रीज पर जमाये रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button