सामने आया Honda Activa 7G का Launch Date, फीचर और लुक अभी से बना रहा दीवाना
![Honda Activa 7G](https://www.atanknews.com/wp-content/uploads/2024/02/Honda-Activa-7G.jpg)
होण्डा एक्टिवा अब पहले से ज्यादा पावरफुल व दमदार होने जा रहा है। इसके खतरनाक लुक अभी से लोगों को दीवाना बना रहा है। इंडियन Automobile मार्केट में Honda Activa 7G के साथ लांच होने की तैयारी में है। इस खबर के सामने आने के बाद दूसरी बड़ी कंपनियों के होश उड़ गये हैं। और चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है।
यूं तो होण्डा के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक बाईक और स्कूटर हैं। लेकिन एक्टिवा 7जी की बात ही कुछ अलग है। यह अत्याधुनिक डिजाइन, फीचर के साथ आने वाली है। यह पूरी तरह एडवांस्ड टेक्नालॉजी है। बताया जा रहा है। यह पूरी तरह ई-20 एथेनाल मिक्स इंजन द्वारा संचालित होने वाला है। Honda Activa 7G की लांचिंग की खबरें सामने आनी शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो अक्टूबर 2024 में यह लांच हो सकती है। इसकी लांचिंग अटकलें अब तेज होते जा रही है।
Read More : इलेक्ट्रिक नहीं Honda की ये Flex Fuel बाइक खरीदें, ब्राजील के बाद अब इण्डिया में मचाने जा रही धूम Honda Activa 7G
80,000 रुपए से 90,000 रुपए तक एक्स शोरूम लांचिंग प्राइस रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि 6जी की अपेक्षा 7जी की कीमतों में इजाफा की खबर पहले भी जारी होती रही है। Honda Activa 7G 110सीसी इंजन के साथ आने वाला है। यह सिंगल वेरिएंट में आ रहा है। इसमें फ्रंट ब्रेक और रियर ब्रेक मिल रहा है।
इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलने जा रहा है। LED हेडलाइट के साथ सामने एक डिस्क ब्रेक भी दिया जा रहा है। 109.51cc सिंगल-सिलेंडर फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन, जो 7.79PS और 8.84Nm का उत्पादन करने के लिए तैयार है।एक्टिवा में 12-इंच फ्रंट व्हील और 10-इंच रियर व्हील दिया गया है। साथ ही टेलीस्कोपिक फोर्क और एक प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया जा रहा है।
Read More : Triumph की नई बाइक होंडा के छुड़ाने जा रही छक्के, जल्द होने जा रही लॉन्च Honda Activa 7G
इसके अलावा इस स्कूटर की सुरक्षा सुविधा के लिए इसके साथ एंटी थिप लॉकिंग सिस्टम, स्मार्ट की फंक्शन, क्रूज कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल जैसी सुविधा आने की संभावना है। एक्टिवा के इस स्कूटर का जबरजस्त यूजर एक्सपेरिएंस सामने आ रहा है. माइलेज, आराम और कीमत, सब कुछ बेहतरीन बताया गया है। एक्टिवा 7g 55-60 किलोमीटर की माइलेज देने जा रही है. इसके इंजन को रिफाइंड किया गया है। इसे i20 मिश्रण से लैस कर तैयार किया गया है.