Today Gold Price : ग्लोबल मार्केट में सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी, बड़ी छलांग की तैयारी में गोल्ड
मुंबई। Today Gold Price : सर्राफा बाजार में इन दिनों मनभावन सोने-चांदी में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऊंची रिकॉर्ड बनाने बाद गिरावट की राह पकड़ ली है। पिछले 15 दिनों तक भारतीय बाजार में गोल्ड में गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद फिर से बढ़त बनी हुई है। सोना महिलाओं के साथ-साथ अब पुरुषों के भी मन भाने लगी है। जिसे ज्वैलरी के साथ इनवेस्ट के लिए भी बेहतर आप्शन माना जा रहा है।
सोना कल तक रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम बना रहा है। लोग सर्राफा बाजार में गिरावट देखकर अच्छी खासी खरीदी कर लेते थे। और अपनो को शादी-बर्थ डे पार्टी में गिफ्ट कर रिश्तों को मजबूत करते थे।
Read More : Today Gold Price : सोने की कीमतों में आया उछाल! चाँदी में भी आयी बढ़त
Today Gold Price : घरेलू और विदेशी दोनों ही बाजारों में सोने-चांदी नरम- गरम बनी हुई है। घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना 62520 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना 57260 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। चमकली धातु चांदी प्रति किलो 71530 रुपये में कारोबार कर रही है।
इतना ही नहीं MCX पर सोने के भाव 62100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी में 40 रुपये गिरावट देखने को मिल रही है। MCX पर प्रति किलोग्राम चांदी 74372 रुपये में कारोबार कर रही है।
उडटए पर सोना 2040 डॉलर प्रति ओंस के नीचे चला गया है। वहीं चांदी 24 डॉलर प्रति ओंस के ऊपर कारोबार कर रही है। फिलहाल इन दिनों अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।
Read More : Today Gold Price : 10 ग्राम Gold हुआ 36455 रुपये, सोना आज नहीं तो कभी नहीं
Today Gold Price : एक्सपर्ट का मानना है आने वाले दिनों में सोना 72000 रुपये के पार सकती है। जो अब तक की बड़ी उछाल हो सकती है। निवेशकों के लिए यह अच्छा अवसर हो सकता है। आने वाले दिनों में मालामाल बनने के।
ज्यादा जानकारी के लिये क्लिक करे mcxindia पर