छत्तीसगढ़
CG NEWS : परसा ईस्ट केते खुली खदान में बेतरतीब पेड़ो की कटाई, प्रदर्शनकारियों पर चल रही पुलिसिया डंडा, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, देखें वीडियो…
CG NEWS : परसा ईस्ट केते खुली खदान में पेड़ों की बेतरतीब कटाई चल रही है। इसके लिए गांवों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जो ग्रामीणों पर डंडा चल रही है। कई गांवों के ग्रामीण पुलिसिया डंडा से आक्रोशित नजर आ रहे हैं। और खुलकर बोलने लगे हैं।
आपको बता दें कि आज सुबह घाटबर्रा के पेंड्रा मार के जंगल में पेड़ों की कटाई शरू कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है पेड़ों की कटाई शुरू करने से पहले पुलिस प्रशासन ने गांव के लोगों को गिरफ्तार किया है।
Read More:Mahadev Gaming App : रणबीर, हिना खान-कपिल शर्मा की बढ़ी मुसीबत, ED ने भेजा नोटिस, दुबई पार्टी में थे शामिल
CG NEWS : ग्रामीणों ने पेड़ों की बेतरतीब कटाई पूरजोर विरोध भी किया है। साथ ही काफी लंबे समय से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी हैं। बावजूद प्रशासन जादती पर जादती कर रही है। साथ ही ग्रामीणों का कहना है हम प्रशासन से किसी प्रकार की न्याय की उम्मीद की आस नहीं दिख रही है।