Shardiya Navratri 2023 : शक्तिस्वरुपा की अराधना का पर्व 15 अक्टूबर से, ये होंगे खास मुहूर्त व योग
Shardiya Navratri 2023 : शक्तिस्वरुपा की अराधना का पर्व शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रहेगा। इसके लिए देश के सभी देवी मंदिरों को सजाया व सवारा जा रहा है। झालर लाईटों से सुशोभित की जा रही है। हजारों व लाखों की संख्या में ज्योति कलश जलाये जाने की तैयारियां हो रही है। भव्य दुर्गा पंडाल बनाये जा रहे हैं। जहां विशालकाय प्रतिमा विराजित किया जाएगा। श्रद्धा, भक्ति और अराधना के इस पर्व में नौ दिन सभी डूब जाने को बेताब हो रहे हैं। वहीं 25 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।
Read More : Religious : द्रौपदी व शुभद्रा सहित ये हैं अर्जुन की पत्नियां, सभी के सभी दिव्य कन्याएं Shardiya Navratri 2023
Shardiya Navratri 2023 : सारी शक्तियां नारी या स्त्री स्वरूप में है। इसलिए नवरात्रि में देवी उपासना का महत्व है। और देवी शक्ति का ही एक रूप है। इसलिए इसे शक्ति नवरात्रि भी कहा जाता है। नवरात्र में नौ दिन देवी के अलग-अलग रूपों की अराधना का विधान बताया गया है। मां का हर स्वरुप मंगलकारी व कष्टों को दूर करने वाली है।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। इस तरह से कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त की अवधि केवल 48 मिनट की है।
Shardiya Navratri 2023 : शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां
15 अक्टूबर 2023 – मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
16 अक्टूबर 2023 – मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीया तिथि
17 अक्टूबर 2023 – मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
18 अक्टूबर 2023 – मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
19 अक्टूबर 2023 – मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
20 अक्टूबर 2023 – मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
21 अक्टूबर 2023 – मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
22 अक्टूबर 2023 – मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी
23 अक्टूबर 2023 – महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
24 अक्टूबर 2023 – मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)