cricket world cup : क्रिकेटप्रेमियों की बढ़ी बेकरारी, वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का जर्सी लांच
cricket world cup : एशिया कप के बाद क्रिकेटप्रेमियों को बेसब्री से वर्ल्डकप का इंतजार है। वर्तमान में इंडियन क्रिकेट सभी तरह के मैचों में मजबूत स्थिति में है। ऐसे समय में वर्ल्ड कप का होना भारत के लिए बेहतर है। भारत इस समय पूरी तरह वर्ल्ड कप के लिए तैयार है। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान भी हो गया है। 5 अक्टूबर से देश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में इसका आगाज होने जा रहा है। इसके लिए टीम इंडिया ने जर्सी लांच कर दिया है।
Read More : Asia Cup 2023 : एशिया कप के बाद संन्यास लेने जा रहे ये 3 क्रिकेटर, एक तो यॉर्कर से स्टंप उखाड़ने में माहिर, मायूस हुए भारतीय फैंस
cricket world cup : आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के लिए आधिकारिक किट स्पॉन्सर एडिडास ने किया है। जिसका जर्सी आज लांच कर दिया गया है। नई जर्सी में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत पूरी टीम का स्वैग दिख रहा है।
cricket world cup : वर्ल्ड कप के लिए जारी जर्सी लांच एडिडास ने अपने आॅफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट में वीडियो शेयर की है। जिसमें भारत के प्रसिद्ध सिंगर और रैपर रफ्तार ने गाना गाया है। इस गाने पर ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज जैसे स्टार खिलाड़ी नई जर्सी में नजर आ रहे हैं।